Stocks to buy: भारतीय शेयर बाजारों में ग्लोबल सेंटीमेंट्स के चलते उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. ग्लोबल सेंटीमेंट्स के साथ-साथ घरेलू फैक्टर्स बाजार पर असर डाल रहे हैं. पिछले सेशन (6 मार्च) को भारतीय बाजार तेजी के साथ बंद हुए थे. कंपनियों के नतीजों के साथ-साथ कॉरपोरेट अपडेट्स के चलते कई कंपनियों के शेयर निवेश के नजरिए से आकर्षक नजर आ रहे हैं. ब्रोकरेज हाउसेस ने ऐसे ही 5 स्टॉक्स में निवेश की सलाह दी है. इन शेयरों में मौजूदा भाव से करीब 23 फीसदी तक का तगड़ा रिटर्न देखने का मिल सकता है.
1/5Godrej Consumer के स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म Motilal Oswal ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 1080 रुपये का है. 6 मार्च 2023 को शेयर का भाव 913 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 167 रुपये या करीब 18 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
2/5Tech Mahindra के स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म Sharekhan ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 1220 रुपये का है. 6 मार्च 2023 को शेयर का भाव 1,088 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 132 रुपये या 12 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
3/5Greenply Industries के स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म IDBI Capital ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 171 रुपये का है. 6 मार्च 2023 को शेयर का भाव 139 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 32 रुपये या 23 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
4/5Mahanagar Gas के स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म Nuvama Wealth ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 1135 रुपये का है. 6 मार्च 2023 को शेयर का भाव 987 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 148 रुपये या 15 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
5/5Pidilite Industries के स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म Nuvama Wealth ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 2,855 रुपये का है. 6 मार्च 2023 को शेयर का भाव 2,352 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 503 रुपये या 21 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)