Stocks to buy: दुनियाभर के बाजारों में जारी उथल-पुथल का असर घरेलू शेयर बाजारों पर भी देखने को मिल रहा है. पिछले कारोबारी सेशन (18 अप्रैल) भारतीय बाजार उतार-चढ़ाव के बीच गिरावट के साथ बंद हुए थे. इस बीच, कंपनियों के कॉरपोरेट अपडेट्स के चलते कई शेयर निवेश के नजरिए से आकर्षक नजर आ रहे हैं. ब्रोकरेज हाउसेस ने ऐसे ही 5 स्टॉक्स में खरीदारी की सलाह दी है. इन शेयरों में मौजूदा भाव से करीब 60 फीसदी तक का तगड़ा रिटर्न देखने का मिल सकता है.
1/5Aarti Industries के स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म HDFC Securities ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 879 रुपये का है. 18 अप्रैल 2023 को शेयर का भाव 550 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 332 रुपये या करीब 60 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
2/5Aether Industries के स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म HDFC Securities ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट 1,148 रुपये का है. 18 अप्रैल 2023 को शेयर का भाव 947 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 201 रुपये या 21 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
3/5AMI Organics के स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म HDFC Securities ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट 1,187 रुपये का है. 18 अप्रैल 2023 को शेयर का भाव 1,049 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 138 रुपये या 13 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
4/5Galaxy Surfactants के स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म HDFC Securities ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट 3,445 रुपये का है. 18 अप्रैल 2023 को शेयर का भाव 2,460 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 985 रुपये या 40 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
5/5NOCIL के स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म HDFC Securities ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट 276 रुपये का है. 18 अप्रैल 2023 को शेयर का भाव 214 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 62 रुपये या 29 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)