Stocks to Buy: शेयर बाजार का सेंटिमेंट्स कमजोर है. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध लंबा खिंचता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में जहाजों की आवाजाही बंद होने और एनर्जी सोर्स पर हमले ने कच्चे तेल में उबाल ला दिया है. इसका असर बाजार पर देखने को मिला है. बाजार में उठापटक के बीच डोमेस्टिक ब्रोकरेज HDFC सिक्योरिटीज ने कुछ स्टॉक्स पिक्स किए हैं, जिनमें टेक्निकल चार्ट पर ब्रेकआउट के संकेत दिखे हैं. ये स्टॉक्स 10 से 15 दिनों में बेहतर रिटर्न दे सकते हैं.
1/7ब्रोकरेज ने शॉर्ट-टर्म के जिन स्टॉक्स को पिक किए हैं, उनमें Aurobindo Pharma, NLC INDIA, MRPL, LT और Oberoi Realty शामिल हैं.
2/7चार्ट पर स्टॉक प्राइस ने फ्लैग पैटर्न से ब्रेकआउट किया है. प्राइस में बढ़ोतरी के साथ इंट्राडे चार्ट पर वॉल्यूम में भी तेज उछाल देखा गया. डेली चार्ट पर RSI बुलिश संकेत दे रहा है. ऑवर्ली चार्ट में हायर टॉप और हायर बॉटम बन रहे हैं, जो मजबूती का संकेत है.
3/7ब्रोकरेज के मुताबिक, स्टॉक प्राइस कंसोलिडेशन से ब्रेकआउट कर चुका है. तेजी के साथ इंट्राडे चार्ट पर वॉल्यूम में उछाल देखा गया. डेली चार्ट पर RSI बुलिश सेटअप दिखा रहा है. आवर्ली चार्ट में हायर टॉप और हायर बॉटम बन रहे हैं, जो मजबूती का संकेत है.
4/7हल्की गिरावट और साइडवेज रहने के बाद MRPL के शेयर में अब ऊपर की तरफ उछाल आया है. आज की तेजी को नैरो रेंज से ब्रेकआउट माना जा सकता है. इस तेजी के साथ इंट्राडे चार्ट में वॉल्यूम भी बढ़ा है, जो मजबूती का संकेत है. शॉर्ट-टर्म ट्रेंड अब पॉजिटिव नजर आ रहा है. चार्ट पर बुलिश कैंडल पैटर्न बन रहा है. मोमेंटम इंडिकेटर भी पॉजिटिव सिग्नल दे रहे हैं.
5/7टेक्निकल चार्ट पर प्राइस एक मजबूत बुलिश कैंडल बना रहा है. प्राइस में तेजी के साथ इंट्राडे चार्ट पर वॉल्यूम में उछाल देखा गया. इंट्राडे में बुलिश ब्रेकआउट मिला है. प्राइस इंट्राडे चार्ट पर मूविंग एवरेज के ऊपर ट्रेड कर रहा है. RSI पॉजिटिव संकेत दे रहा है.
6/7चार्ट पर हल्की गिरावट और कंसोलिडेशन के बाद स्टॉक में अब अपवर्ड मूवमेंट शिफ्ट हो गया है. वीकली चार्ट पर बुलिश कैंडल पैटर्न बना है, जो आगे मजबूती का संकेत देता है. कीमत बढ़ने के साथ ट्रेडिंग वॉल्यूम भी बढ़ रहा है. डेली चार्ट पर RSI पॉजिटिव डाइवर्जेंस दिखा रहा है, जो मजबूत मोमेंटम का संकेत है.
7/7(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट्स द्वारा दी गई है. ये ज़ी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)