भारतीय शेयर बाजार में हलचल लगातार जारी है और ब्रोकरेज हाउस निवेशकों के लिए नई-नई स्टॉक सिफारिशें ला रहे हैं. इस बार 5 अलग-अलग ब्रोकरेज हाउस ने 5 ऐसे स्टॉक्स चुने हैं जिनमें आने वाले समय में जबरदस्त रिटर्न की संभावना है. इन कंपनियों पर आई रिपोर्ट्स से साफ है कि अगर निवेशक सही वक्त पर इन शेयरों में एंट्री लेते हैं, तो उन्हें अच्छा खासा फायदा हो सकता है.
1/10ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस Goldman Sachs ने Eternal (Zomato) को लेकर पॉजिटिव राय दी है. फिलहाल इसका शेयर ₹337 पर चल रहा है और ब्रोकरेज ने इसका टारगेट प्राइस ₹360 रखा है. रिपोर्ट के मुताबिक Eternal की ग्रोथ का बड़ा कारण उसकी सहायक कंपनी Blinkit है, जिसका बिजनेस तेजी से बढ़ रहा है.
2/10अगले 2-3 साल में Blinkit के स्टोर दोगुने हो सकते हैं. इसका फायदा अप्रत्यक्ष रूप से Zomato को भी मिलेगा, क्योंकि Blinkit उसी का हिस्सा है. हाल ही में स्टोर ग्रोथ थोड़ी धीमी हुई है, लेकिन इससे कंपनी का मार्जिन बेहतर हुआ है. अगले 2 क्वार्टर्स में मार्जिन में करीब 240 बेसिस पॉइंट की बढ़त होने की उम्मीद है. कुल मिलाकर, ब्रोकरेज मानता है कि Eternal (Zomato) का शेयर अभी और ऊपर जा सकता है.
3/10ब्रोकरेज हाउस Axis Direct ने Inox Wind को अपनी एनुअल रिपोर्ट में अच्छा निवेश विकल्प बताया है. इसका मौजूदा भाव ₹151.34 है, जबकि टारगेट प्राइस ₹190 रखा गया है. यानी मौजूदा स्तर से करीब 27.5% का रिटर्न मिल सकता है. कंपनी कैपिटल गुड्स और इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट सेक्टर से जुड़ी है. मजबूत बैलेंस शीट और रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की बढ़ती मांग से इसे आगे और फायदा होगा.
4/10ब्रोकरेज PL Capital Research ने स्मॉलकैप कंपनी Greaves Cotton पर भरोसा जताया है. यह कंपनी कम्प्रेशर, पंप और डीजल इंजन जैसे पारंपरिक कारोबार के साथ-साथ इलेक्ट्रिक वाहनों के बिजनेस में भी तेजी से आगे बढ़ रही है. मौजूदा भाव ₹221 है और ब्रोकरेज ने इसका टारगेट प्राइस ₹342 रखा है, यानी करीब 55% का रिटर्न मिलने की संभावना है.
VIDEO- Shampoo से Coffee तक… 22 सितंबर से घटेगी GST, 15 आइटम होंगे सस्ते!
5/10कंपनी के ताजा नतीजों के मुताबिक जून 2025 तिमाही में इसे ₹20.85 करोड़ का मुनाफा हुआ, जबकि पिछले साल इसी समय घाटा था. इस बार आय ₹541 करोड़ रही, जो सालाना आधार पर 22% ज्यादा है. EBITDA मार्जिन भी 270 बेसिस पॉइंट बढ़ा है. इंजीनियरिंग डिवीजन में 30% ग्रोथ और इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर Magnus Neo की बढ़ती मांग से ई-मोबिलिटी बिजनेस में 39% उछाल आया है. यानी कंपनी अब पारंपरिक और नए दोनों कारोबार में मजबूत पकड़ बना रही है.
6/10ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस Morgan Stanley ने JSW Energy पर अपनी पॉजिटिव राय बरकरार रखी है. फिलहाल इसका शेयर ₹546 पर है और टारगेट प्राइस ₹659 तय किया गया है, यानी यहां से 22% से ज्यादा का रिटर्न मिल सकता है.
7/10ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस Morgan Stanley का कहना है कि हाल ही में कंपनी ने 150 मेगावाट का Tidong Hydro Power Plant करीब ₹1,730 करोड़ में खरीदा है, जो जनवरी 2026 तक पूरी तरह JSW Energy के पास आ जाएगा. इसके बाद कंपनी की कुल उत्पादन क्षमता 30.5 GW तक पहुंच जाएगी. लगातार अधिग्रहण और क्षमता बढ़ाने की रणनीति से कंपनी की ग्रोथ और मुनाफा लंबे समय तक मजबूत रहने की संभावना है.
8/10ब्रोकरेज Motilal Oswal ने Prince Pipes पर अपनी ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है. रिपोर्ट के मुताबिक, इस स्टॉक में मौजूदा स्तर से करीब 30% तक की तेजी आ सकती है. कंपनी ने हाल ही में बिहार के बेगूसराय में एक नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट शुरू की है, जिससे इसकी सालाना क्षमता 45,000-50,000 टन तक बढ़ गई है. मैनेजमेंट का मानना है कि पूर्वी भारत कंपनी के लिए बड़ा ग्रोथ मार्केट साबित होगा.
9/10Prince Pipes अब ज्यादा मुनाफा देने वाले प्रोडक्ट्स जैसे CPVC पाइप्स पर फोकस कर रही है और साथ ही नए ‘बाथवेयर’ बिजनेस में भी एंट्री कर चुकी है, जिससे 2027 तक ₹100 करोड़ का रेवेन्यू आ सकता है. प्रधानमंत्री आवास योजना और जल जीवन मिशन जैसी सरकारी योजनाओं से भी पाइप्स की मांग बढ़ेगी. टियर-2 और टियर-3 शहरों में हाउसिंग सेक्टर के सुधार का सीधा फायदा कंपनी को मिलेगा.
10/10इन पांचों ब्रोकरेज हाउस की रिपोर्ट से साफ है कि अलग-अलग सेक्टरों में जबरदस्त ग्रोथ की संभावना है. Eternal ई-कॉमर्स और क्विक डिलीवरी से मजबूत हो रहा है, Inox Wind रिन्यूएबल एनर्जी की वजह से तेजी पकड़ रहा है, Greaves Cotton EV और पारंपरिक कारोबार दोनों में आगे बढ़ रहा है, JSW Energy अधिग्रहण और क्षमता बढ़ाने से लॉन्ग टर्म में मजबूत होगा और Prince Pipes नए प्रोडक्ट्स और सरकारी योजनाओं की वजह से बेहतर ग्रोथ दिखा रहा है. अगर निवेशक सही समय पर इनमें एंट्री लेते हैं और लॉन्ग टर्म तक होल्ड करते हैं तो अच्छा खासा रिटर्न मिल सकता है. लेकिन ध्यान रखें कि शेयर बाजार हमेशा जोखिम के साथ आता है, इसलिए किसी भी कदम से पहले वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें.
VIDEO- 8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा ‘दिवाली गिफ्ट’?