Budget 2024 Stocks to BUY: अगले हफ्ते देश का फुल बजट पेश हो सकता है. इसके पहले शेयर बाजार की चाल पर नजर है कि कहां हलचल है. कहां खरीदारी और बिक्री हो रही है. इस बीच निवेशकों के लिए बढ़िया Stock Picks भी निकलकर आ रहे हैं. जाहिर है कि बजट आने के पहले आपको अपने पोर्टफोलियो में दमदार स्टॉक्स रखने हैं क्योंकि बजट की घोषणाओं का असर बिल्कुल इन शेयरों पर दिखाई देगा.
1/5ऐसे में मार्केट एक्सपर्ट्स ने 'Budget My Pick' में ऐसे शेयरों को चुना है जो बजट की घोषणाओं और अगले 1 साल के आउटलुक को देखते हुए दमदार रिटर्न देने का दम रखते हैं. एक्सपर्ट्स ने डिफेंस सेक्टर के 2 शेयरों Mtar Tech और DCX Systems में खरीदारी की राय दी है.
2/5SMIFS Ltd. के शरद अवस्थी ने Mtar Technologies में खरीदारी की राय दी है. कंपनी डिफेंस सेक्टर, न्यूक्लियर, डिफेंस और एयरोस्पेस प्रोग्राम के लिए इक्विपमेंट सप्लायर है. ये प्रिसिजन इंजीनियरिंग, मैन्यूफैक्चरिंग, इंटिग्रेटर फर्म है. साथ ही डेटा सेंटर और रिन्यूएबल एनर्जी स्पेस में भी इसका कारोबार में भी है.
4/5चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट के धर्मेश कांत ने कहा कि बजट में अंतरिम बजट में जो घोषणाएं थीं, उनका ही विस्तार रहेगा. डिफेंस और रेलवे शेयरों पर फोकस रहेगा. खासकर, डिफेंस सेक्टर पर ज्यादा फोकस रहेगा. इस सेक्टर के एक शेयर DCX Systems में खरीदारी की राय है. छोटी कंपनी है, साढ़े 3 हजार करोड़ का मार्केट कैप है. ये तेजी से बढ़ रही है, लगातार ऑर्डर भी मिल रहे हैं. इजरायल और यूएस की कंपनियां हैं.