Stocks Of The Day: शेयर बाजार से कमाई करनी है तो पोर्टफोलियो में मार्केट एक्सपर्ट की राय में दांव लगा सकते हैं. मार्केट एक्सपर्ट ने अनिल सिंघवी (Anil Singhvi) के साथ मिलकर कुछ स्टॉक्स को चुना है. ये शेयर वैसे तो इंट्राडे के लिहाज से खरीदारी के लिए चुने गए हैं लेकिन इनमें से एक शेयर 6-12 महीने के लिहाज से खरीदा जा सकता है. इस शेयर पर मार्केट एक्सपर्ट बुलिश हैं. बाजार की चाल कैसी भी हो, इन शेयरों पर रिटेल इन्वेस्टर दांव लगा सकते हैं और ट्रेडर्स, ट्रेडिंग के लिए इन शेयरों को लिस्ट में शामिल कर सकते हैं.
1/5मार्केट एक्सपर्ट राकेश बंसल ने खरीदारी के लिए Indian Hotels को चुना है. इस शेयर पर खरीदारी के लिए 745 और 748 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है और 732 रुपए का स्टॉप लॉस भी दिया है.
2/5मार्केट एक्सपर्ट अविनाश गोरक्षकर ने खरीदारी के लिए Senco Gold को चुना है. इस शेयर पर खरीदारी के लिए 1350 और 1400 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है और 6-12 महीने के लिए खरीदारी के लिए चुना है.
3/5मार्केट एक्सपर्ट कुणाल सरावगी ने भी एक स्टॉक चुना है, जिसे इंट्राडे के लिए खरीदा जा सकता है. ये शेयर 196 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ खरीदा जा सकता है और इस शेयर पर 206 और 211 रुपए का टारगेट प्राइस है.
4/5मार्केट एक्सपर्ट सुदीप शाह ने खरीदारी के लिए Varun Beverages को चुना है. इस शेयर पर 640 रुपए और 660 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है. इस शेयर पर 590 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है.
5/5डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.