Stocks Of The Day: शुक्रवार (8 नवंबर) को भारतीय शेयर बाजार ने कमजोरी के साथ शुरुआत की है. शेयर बाजार लाल निशान के साथ ट्रेड कर रहे हैं. बाजार में कमजोरी के बीच अगर कहीं खरीदारी करनी है तो मार्केट एक्सपर्ट की राय में दांव लगा सकते हैं. मार्केट एक्सपर्ट ने अनिल सिंघवी के साथ खास बातचीत के साथ कुछ स्टॉक्स को चुना है. ये शेयर इंट्राडे ट्रेडिंग के लिहाज से खरीदे जा सकते हैं.
1/5मार्केट एक्सपर्ट कुणाल सरावगी ने खरीदारी के लिए एक दमदार स्टॉक को चुना है. एक्सपर्ट ने BSE पर खरीदारी की राय दी है. इस शेयर पर मार्केट एक्सपर्ट ने दो टारगेट प्राइस दिए हैं. जिसमें 4950 और 5100 रुपए शामिल हैं. इसके अलावा 4815 रुपए का स्टॉप लॉस लगाने की सलाह दी है.
2/5मार्केट एक्सपर्ट सिद्धार्थ सेडानी ने खरीदारी के लिए Voltas को चुना है. इस शेयर एक्सपर्ट ने 1810 रुपए और 2018 रुपए के टारगेट प्राइस दिए हैं. हालांकि एक्सपर्ट ने कोई स्टॉप लॉस नहीं दिया है.
3/5मार्केट एक्सपर्ट सच्चितानंद उत्तेकर ने वायदा बाजार से HAL को चुना है. इस शेयर पर खरीदारी के लिए 4550 रुपए और 4600 रुपए के टारगेट प्राइस दिए हैं. इसके अलावा 4385 रुपए का स्टॉप लॉस लगाने की सलाह दी है.
4/5मार्केट एक्सपर्ट सुमीत बगडिया ने भी एचएएल पर खरीदारी की राय दी है. शेयर पर 4550 रुपए और 4600 रुपए के 2 टारगेट प्राइस दिए हैं. इसके अलावा 4330 रुपए का स्टॉप लॉस लगाने की सलाह है.
5/5गुरुवार की देर रात अमेरिकी बाजार में हलचल देखने को मिली थी. फेड पॉलिसी में ब्याज दरों की कटौती की गई थी, जिसका असर घरेलू बाजार में देखने को मिला है. शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार लाल निशान के साथ खुले हैं. बाजार ने कमजोरी के साथ शुरुआत की है.