Stocks Falling Soon: रियल एस्टेट और रिटेल इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की दो प्रमुख कंपनियां Phoenix Mills और Godrej Properties पर ब्रोकरेज हाउस Nomura ने निगेटिव नजरिया पेश किया है. जून तिमाही के कारोबार अपडेट्स के बाद Nomura ने इन दोनों कंपनियों पर "Reduce" रेटिंग के साथ अपनी रिपोर्ट जारी की है और इनके स्टॉक्स में गिरावट की संभावना जताई है. चलिए इसके पीछे की असल कहानी समझ लेते हैं.
1/5Godrej Properties के शेयर वर्तमान में ₹2,310 पर ट्रेड कर रहे हैं, जबकि Nomura ने इसका टारगेट ₹1,900 तय किया है, यानी करीब 17% की संभावित गिरावट का अनुमान है. रिपोर्ट के अनुसार कंपनी का प्री-सेल्स मोमेंटम कमजोर दिख रहा है और FY26 में प्री-सेल्स ₹31,000 करोड़ रहने का अनुमान है, जो कंपनी की गाइडेंस ₹32,500 करोड़ से नीचे है. इसके अलावा, नए प्रोजेक्ट लॉन्च में भी अनुमान से कम बिक्री हो रही है.
2/5Nomura का मानना है कि कंपनी का वॉल्यूम-ड्रिवन बिजनेस मॉडल इक्विटी डायल्यूशन और एग्जीक्यूशन में देरी जैसी जोखिमों को बढ़ा सकता है. इसके अलावा, प्रमोटर समूह द्वारा EBITDA मार्जिन को लेकर स्पष्ट गाइडेंस न देने से निवेशकों के बीच अनिश्चितता बढ़ी है.
3/5Phoenix Mills के शेयर अभी ₹1,522 पर हैं और Nomura ने इसका टारगेट ₹1,400 तय किया है, यानी लगभग 8% की गिरावट की आशंका है. कंपनी की रिटेल कंजम्पशन ग्रोथ FY25 से FY27 के बीच महज 9% CAGR रहने का अनुमान है, जो पिछले वर्षों की तुलना में काफी धीमा है.
4/5Nomura ने यह भी बताया कि कंपनी के नए मॉल्स जैसे कोलकाता और सूरत के प्रोजेक्ट्स से सकारात्मक असर FY29 तक ही दिखेगा. इसके अलावा, Tier-2 शहरों में विस्तार की योजना भी प्रतिस्पर्धियों की तुलना में धीमी है. मच्योर मॉल्स में टेनेंट बदलाव और नए हाई-परफॉर्मिंग ब्रांड्स की धीमी एंट्री के चलते EBITDA मार्जिन पर दबाव बना रह सकता है.
5/5रिपोर्ट में बताया गया है कि दोनों कंपनियों की ग्रोथ अपने प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले धीमी रही है. साथ ही, FY26 के आउटलुक को लेकर भी निराशा जताई गई है. Execution से जुड़ी चुनौतियां, लागत में बढ़ोतरी और अपेक्षा से कम सेल्स जैसे फैक्टर्स से दोनों कंपनियों के स्टॉक्स पर दबाव रहने की संभावना है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)