Published: 1:54 PM, Jun 10, 2025| Updated: 2:04 PM, Jun 10, 2025
अगर आपने Ajax Engineering के शेयर में पैसा लगाया है या लगाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. सिटी (Citi) ब्रोकरेज हाउस ने कंपनी पर अपनी रिपोर्ट जारी करते हुए टारगेट घटा दिया है और स्टॉक को लेकर रेटिंग में भी बदलाव किया है.
1/6
कितना है टारगेट?
1/6
Ajax Engineering का शेयर फिलहाल 690 रुपए के करीब कारोबार कर रहा है. Citi ने पहले इस स्टॉक का टारगेट 742 रुपए रखा था, जिसे अब घटाकर 621 रुपए कर दिया गया है. इसके साथ ही ब्रोकरेज हाउस ने स्टॉक पर ‘न्यूट्रल’ की रेटिंग बरकरार रखी है, यानी न तो खरीदने की सलाह है और न ही बेचने की.
2/6
क्या है टारगेट घटाने की वजह?
2/6
Citi ने Ajax Engineering के फाइनेंशियल अनुमान में कटौती की है. FY26 और FY27 के लिए कंपनी का प्रॉफिट अनुमान 8.5% और 8.1% तक घटा दिया गया है. इसकी मुख्य वजह है सेल्फ-लोडिंग कंक्रीट मिक्सर से होने वाली कमाई में गिरावट की आशंका.
3/6
मैनेजमेंट की तरफ से मिली जानकारी
3/6
इसके अलावा, चौथी तिमाही के नतीजों और मैनेजमेंट की तरफ से मिली जानकारी के आधार पर लागत बढ़ने का भी अनुमान लगाया गया है. यही वजह है कि Citi ने कंपनी के मार्जिन और प्रॉफिट के पूर्वानुमान में कटौती की है.
4/6
रेवेन्यू ग्रोथ तो है लेकिन...
4/6
Citi की रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि Ajax Engineering में FY24 से FY27 तक लगभग 14% की कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट (CAGR) के साथ रेवेन्यू बढ़ने की उम्मीद है. लेकिन इसकी तुलना में अन्य कंपनियां जैसे ACE और BEML क्रमशः 16% और 14% CAGR के साथ आगे दिख रही हैं. इसका मतलब यह है कि Ajax Engineering की ग्रोथ थोड़ी धीमी रह सकती है. ऐसे में निवेशकों को मिलने वाला रिटर्न भी सीमित हो सकता है.
5/6
वैल्यूएशन है बड़ा सवाल
5/6
Citi ने यह भी कहा है कि Ajax Engineering का वैल्यूएशन अब ऊपरी स्तर पर है. कंपनी का पीई (प्राइस टू अर्निंग) रेशियो सितंबर 2026 तक 24 गुना के आसपास है, जोकि काफी ऊंचा माना जाता है. इस वैल्यूएशन पर स्टॉक में ज्यादा तेजी की गुंजाइश नहीं बचती है.
6/6
निवेशकों के लिए क्या संकेत हैं?
6/6
Ajax Engineering में फिलहाल निवेश करने से पहले सतर्क रहना जरूरी है. कंपनी की प्रॉफिट ग्रोथ में कटौती, लागत में बढ़ोतरी और सीमित upside जैसे फैक्टर निवेशकों को सोच-समझकर फैसला लेने का संकेत दे रहे हैं.