Stock To Buy: जब गिरता है ये शेयर तो हिल जाता है बाजार! नाम छोड़िए... स्टॉक को मिला है 33% का टारगेट

Stock To Buy: 6 महीने से जारी गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार में हल्की तेजी देखने को मिली है. सेंसेक्स 5 फीसदी से ज्यादा रिकवर हो चुका है. अब जरा सोचिए जब सेंसेक्स में इतनी रिकवरी देखी जा रही है, तो उस शेयर में भी तेजी आने की उम्मीद बढ़ रही है, जो सेंसेक्स-30 की लिस्ट में शामिल है. हम बात आईटी स्टॉक इंफोसिस की कर रहे हैं, जिसमें आज 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है.