Stock to BUY: विदेशी फंड्स की घरेलू शेयर बाजार में लगातार निकासी जारी है. शुक्रवार (8 नवंबर) को कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट आई. मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कॉरपोरेट आय, खपत में तेजी और विदेशी पूंजी प्रवाह पर स्पष्टता आने तक भारतीय बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहने के आसार हैं. बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच ब्रोकरेज हाउस ने निवेशकों के लिए 5 से 10 दिन में कमाई वाले 5 स्टॉक्स चुने हैं. साथ ही, इनके टारगेट और स्टॉप लॉस बताए हैं.