Stock To Buy: अमेरिकी फेडरल रिजर्व की आगामी ब्याज दरों की बैठक से पहले अमेरिकी शेयर बाजारों में दबाव देखने को मिला. डाओ जोंस 250 अंक गिरकर बंद हुआ, जबकि टेक शेयरों में भारी बिकवाली के चलते नैस्डैक 300 अंक लुढ़क गया. हालांकि, एशियाई बाजारों ने पॉजिटव रुख दिखाया, जिससे भारतीय बाजारों को भी समर्थन मिला. GIFT निफ्टी 75 अंक चढ़कर 22,975 के करीब पहुंच गया, डाओ फ्यूचर्स 75 अंक मजबूत दिखा, और जापान का निक्केई 200 अंक ऊपर कारोबार करता नजर आया. इसका असर आज भारतीय बाजार पर भी देखने को मिला है. निफ्टी मेडल इंडेक्स में 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)
1/6भारतीय स्टील सेक्टर के लिए सरकार की ओर से एक बड़ी राहत की घोषणा की गई है. सरकार ने 200 दिनों के लिए 12% सेफगार्ड ड्यूटी लगाने का ऐलान किया है, जिससे घरेलू स्टील उत्पादकों को सीधा लाभ मिलेगा. JPMorgan ने इस फैसले को भारतीय स्टील उद्योग के लिए सकारात्मक बताया है. उनका कहना है कि इस कदम से इंपोर्टेड स्टील की कीमतों में प्रति टन 5,500 रुपए की वृद्धि हो सकती है. हालांकि, घरेलू हॉट रोल्ड कॉइल (HRC) की कीमतों में अनुमानित वृद्धि 2,000 रुपए प्रति टन तक सीमित रह सकती है.
2/6एक्सपर्ट की मानें तो यह वृद्धि पूरी तरह से कंपनियों के EBITDA में शामिल होगी, जिससे FY26 के लिए आम सहमति अनुमानों को संशोधित करने की संभावना बढ़ेगी. इसके अलावा, चीन में स्टील उत्पादन में कटौती, जर्मनी द्वारा इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड की घोषणा और अब सेफगार्ड ड्यूटी के चलते हाल के दिनों में स्टील कंपनियों के शेयरों में तेजी देखी गई है.
3/6JPMorgan और CLSA जैसी ब्रोकरेज फर्म्स ने माना है कि Tata Steel और JSW Steel इस फैसले से सबसे ज्यादा लाभान्वित होंगे. JPMorgan के मुताबिक, यह निर्णय निवेशकों को भारतीय स्टील सेक्टर में सरकार की मजबूती दिखाता है और इससे सेक्टर की लाभप्रदता में सुधार की संभावनाएं खुल गई हैं.
4/6CLSA ने स्टील सेक्टर पर अपनी राय देते हुए कहा कि 12% सेफगार्ड ड्यूटी के चलते JSW Steel का फेयर वैल्यू 7% और Tata Steel का फेयर वैल्यू 10% तक बढ़ सकता है. वहीं, JSPL के लिए यह प्रभाव अपेक्षाकृत कम होगा, जो सिर्फ 3% रहने का अनुमान है.
5/6शेयर का CMP ₹155 है, जिसमें फर्म ने होल्ड की रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस को बढ़ाकर ₹145 कर दिया है. CLSA का मानना है कि Tata Steel को इस फैसले से फायदा होगा, लेकिन इसकी मौजूदा वैल्यूएशन पहले ही बहुत हद तक इस संभावना को दर्शाती है.
6/6शेयर का CMP ₹825 है, जिसमें फर्म ने रेड्यूस की रेटिंग दी है. और टारगेट प्राइस ₹825 कर दिया है, जो पहले ₹780 इतना था. फर्म का मानना है कि JSW Steel के शेयर पहले ही काफी ऊंचे स्तर पर हैं, लेकिन कंपनी को सेफगार्ड ड्यूटी का सीधा लाभ मिलेगा.