Stock to Buy for Next Day: कोल्ड ड्रिंक बनाने और बेचने वाली वरुण बेवरेजेज लिमिटेड को लेकर निवेशकों में फिर से दिलचस्पी बढ़ रही है. HSBC ब्रोकरेज ने कंपनी पर अपनी 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी है, हालांकि शेयर का टारगेट 670 से घटाकर 620 रुपए कर दिया गया है. इसके बावजूद मौजूदा कीमत 465 रुपए के मुकाबले अब भी लगभग 33% की तेजी की संभावना बनी हुई है.
1/7अगर ये कंपनी कैलेंडर ईयर को फॉलो करती है तो अप्रैल से जून इसकी दूसरी तिमाही होगी और इस दौरान वॉल्यूम ग्रोथ कमजोर रही है. HSBC के अनुसार, यह गिरावट स्ट्रक्चरल नहीं बल्कि मौसमी है, जिसका कारण समय से पहले आया मानसून है. ब्रोकरेज को उम्मीद है कि कंपनी अपने मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क और सेल्स प्वाइंट्स की बेहतर रणनीति से जल्द रिकवरी हासिल कर सकती है. VIDEO-Trump Tariff News: नई तारीख से लागू होगा टैक्स, इन 14 देशों को अमेरिका ने भेजी चिट्ठी!
2/7भले ही भारत में कोका-कोला का नया बॉटलिंग पार्टनर Jubilant Bhartia आ गया हो, लेकिन HSBC मानता है कि यह कंपटीशन वरुण बेवरेजेज के लिए हानिकारक नहीं होगी. उल्टा, जब बाजार का लीडर (Coca-Cola) कैटेगरी ग्रोथ पर ध्यान देगा, तो वरुण बेवरेजेज जैसे नंबर दो खिलाड़ी को भी फायदा होगा.
3/7वरुण बेवरेजेज भारत में PepsiCo के अधिकांश बॉटलिंग ऑपरेशन संभालता है. कंपनी ने प्रोडक्शन कैपासिटी बढ़ाने में पहले से निवेश कर रखा है जिससे वह फ्यूचर की मांग को बेहतर तरीके से पूरा कर सकती है. HSBC के अनुसार, कंपनी का EBITDA मार्जिन भी FMCG सेक्टर में सबसे बेहतर है. VIDEO- Trump Tariffs News: 7 और देशों लगा टैक्स! वीडियो में जानें ट्रंप की 8 बड़ी बातें
4/7HSBC का मानना है कि Campa जैसे डिस्काउंटेड ब्रांड्स से कंपनी नया कस्टमर सेगमेंट जोड़ रही है. अगर यह ब्रांड लाभदायक बना रहता है तो आने वाले समय में PepsiCo का बाजार हिस्सा और बढ़ सकता है.
5/7ब्रोकरेज ने कहा कि भारत की जनसांख्यिकी (favourable demographics) और सॉफ्ट ड्रिंक मार्केट में वरुण बेवरेजेज के लिए बड़े अवसर पेश करती है. अगर कंपनी अपनी डिस्ट्रीब्यूशन और कैपासिटी विस्तार रणनीति पर काम करती रही, तो वह बाजार से भी तेज़ ग्रोथ कर सकती है.
6/7HSBC ने यह भी कहा कि वह प्रतिस्पर्धी जोखिमों को लेकर सतर्क है. हालांकि FY26 के अनुमानित EPS के आधार पर कंपनी का P/E रेशियो 48 है, जो कि अन्य FMCG कंपनियों की तुलना में करीब 15% की छूट पर है. VIDEO-सिर्फ 15 दिन में कमाएं रिटर्न! Axis Securities के टॉप 4 शेयर
7/7आज तो मार्केट बंद हो चुका है, लेकिन अगर कल या आने वाले हफ्तों में शेयर गिरावट पर मिले, तो HSBC की राय मानें तो यह एक मजबूत लॉन्ग टर्म मौका हो सकता है. कमजोर तिमाही प्रदर्शन से घबराने की जरूरत नहीं है, कंपनी की बुनियाद और रणनीति मजबूत बनी हुई है.