Stock to Buy: बीता हफ्ता भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ. अमेरिका और चीन के बीच चल रहे व्यापारिक तनाव के लेकर पॉजिटिव अपडेट की वजह से बाजार में मजबूती रही. हालांकि, 2025 में बाजार के सामने कई चुनौतियां हैं. ऐसे में पीएल कैपिटल ग्रुप ने लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए 5 स्टॉक्स पिक किए हैं. इन स्टॉक्स में 47% तक की तेजी आ सकती है.
1/6निफ्टी 24,000 से ऊपर की क्लोजिंग देने में कामयाब रहा. इसके लिए 24,360 एक बड़ा रुकावट का स्तर है. अगर यह इसके ऊपर निकलता है तो 24,700 के स्तर भी देखने को मिल सकते हैं. इसके अलावा गिरावट की स्थिति में निफ्टी के लिए 23,800 और 23,500 एक अहम सपोर्ट स्तर है.
2/6हॉस्पिटल स्टॉक एस्टर डीएम हेल्थकेयर (Aster DM Healthcare) पर BUY की रेटिंग दी गई है. टारगेट 620 रुपये दिया गया है. शेयर अभी 505.25 रुपये पर है. इसमें आगे 23 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है. स्टॉक का 52 वीक हाई 534 रुपये और लो 312.25 रुपये है.
3/6हाउसहोल्ड अप्लायंस क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स (CROMPTON) पर लॉन्ग-टर्म के लिहाज से खरीद की सलाह है. टारगेट प्राइस 440 रुपये प्रति शेयर दिया गया है. करंट प्राइस 334.70 रुपये है. इसमें आगे 31 फीसदा का अपसाइड दिख सकता है. स्टॉक का 52 वीक हाई 483.65 रुपये और लो 303 रुपये है.
4/6होटल एंड रिसॉर्ट्स कंपनी Chalet Hotels पर खरीद की सलाह दी गई है. शेयर अभी 824.35 रुपये पर है. टागरेट प्राइस 1,108 रुपये दिया गया है, जो 34% ज्यादा है. स्टॉक का 52 वीक हाई 1,051.15 रुपये और लो 643.65 रुपये है.
5/6केबल-इलेक्ट्रिकल्स कंपनी केईआई इंडस्ट्रीज (KEI Industries) का शेयर अभी 2964.70 रुपये पर है. टागरेट प्राइस 4278 रुपये दिया गया है, जो 44% ज्यादा है. स्टॉक का 52 वीक हाई 5,040.40 रुपये और लो 2,443.70 रुपये है.
6/6BSE 500 में शामिल हैवी इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट कंपनी त्रिवेणी टरबाइन (Triveni Turbine) पर खरीद की सलाह है. टारगेट प्राइस 744 रुपये दिया गया है. करंट प्राइस 506.55 रुपये है. इसमें आगे 47% का अपसाइड दिख सकता है. (डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)