Stock to Buy: मिडिल ईस्ट में जियो-पॉलिटिकल टेंशन कम होने से शेयर बाजार का मूड सुधरा है. लगातार तीन दिनों की गिरावट के बाद शुक्रवार को बाजार में उछाल आया. अगर आप शॉर्ट-टर्म में कमाई करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. ब्रोकरेज फर्म IDBI कैपिटल रिसर्च ने 6 स्टॉक्स चुने हैं जो अगले 7 दिनों में अच्छा रिटर्न दे सकते हैं. इनमें से एक डिफेंस पीएसयू स्टॉक (Defence PSU Stock) भी है. आइए इन सभी स्टॉक्स पर एक नजर डालते हैं.