Stock to BUY: बीते हफ्ते घरेलू शेयर बाजार में 4 साल में सबसे बड़ी वीकली बढ़त दर्ज की गई. यह तेजी निवेशकों की धारणा में सुधार, विदेशी निवेश बढ़ने और पॉजिटिव ग्लोबल फैक्टर्स के कारण आई. निफ्टी के लिए अब 23,050 एक अहम सपोर्ट होगा. अगर यह इसे तोड़ता है तो 22,800, 22,700 और 22,500 एक मजबूत सपोर्ट जोन होगा. ब्रोकरेज IDBI कैपिटल रिसर्च ने ट्रेडर्स के लिए 5 स्टॉक्स चुने हैं. इनमें 7 से 9 दिन के लिहाज से खरीद की सलाह दी है. साथ ही, इनके टारगेट्स और स्टॉप लॉस बताए हैं.