Stock to Buy: महंगाई में कमी और RBI द्वारा ब्याज दरों में की गई आक्रामक कटौती से ग्लोबल अनिश्चितताओं के बीच निवेशकों का भरोसा बढ़ाने वाला है. बाजार में पॉजिटिव रुख के बीच ब्रोकरेज फर्म HDFC सिक्योरिचीज ने पोजिशनल ट्रेडर्स के लिए अगले 45 से 60 दिनों के लिहाज से डिफेंस (Defence Stocks) समेत 3 स्टॉक्स को पिक किया है. आइए जानते हैं इनके लिए क्या टारगेट और स्टॉप लॉस दिए गए हैं.
1/6HDFC सिक्योरिटीज ने डिफेंस स्टॉक्स (Defence Stocks) पर खरीद की सलाह दी है. ब्रोकरेज ने स्टॉक के लिए पहला टारगेट 1790 रुपये और दूसरा टारगेट 1920 रुपये दिया है. स्टॉप लॉस 1510 रुपये रखा है. स्टॉक में 2 महीने के नजरिये से निवेश की सलाह है. करंट प्राइस से इसमें 8 फीसदी से ज्यादा का अपसाइड दिख सकता है.
2/6ब्रोकरेज के मुताबिक, वीकली टाइमफ्रेम चार्ट पर Defence Stock MTAR Technologies में एक स्थिर अपट्रेंड दिखा है. हाल ही में तेज उछाल के बाद, स्टॉक की कीमत अब एक कंसोलिडेशन फेज में एंट्री कर गया है. वीकली चार्ट पर बुलिश हायर टॉप्स और बॉटम्स दिख रहा है. डेली RSI और वॉल्यूम पैटर्न स्टॉक की कीमत में पॉजिटिव संकेत दे रहा है. MTARTECH का ओवरऑल चार्ट पैटर्न एक लॉन्ग ट्रेडिंग अवसर की ओर इशारा कर रहा है.
4/6उसके मुताबिक, टाइमफ्रेम चार्ट से यह संकेत मिलता है कि SJVN में अपसाइड बाउंस आया है, जो कि एक उचित डाउनवर्ड करेक्शन के बाद हुआ है. हम वीकली टाइमफ्रेम चार्ट पर बुलिश पैटर्न जैसे कि हायर टॉप्स और हायर बॉटम्स का बनाते हुए देख रहे हैं. वीकली चार्ट पर स्टॉक प्राइस ने डाउन स्लोपिंग ट्रेंडलाइन का शार्प ब्रेकआउट दिखाया है और अब यह उच्च स्तरों पर ट्रेड कर रहा है. डेली और वीकली RSI और वॉल्यूम पैटर्न स्टॉक प्राइस के लिए पॉजिटिव संकेत दे रहे हैं. SJVN का ओवरऑल चार्ट पैटर्न लॉन्ग ट्रेडिंग का अवसर दिख सरा है. निवेशक पोजिशनल बाय करने पर विचार कर सकता है.
5/6HDFC सिक्योरिटीज ने ऑनलाइन फूड डिलीवरी एग्रीगेटर स्विगी (Swiggy) पर BUY की रेटिंग दी है. 2 महीने के लिए टारगेट प्राइस 421 और 445 रुपये प्रति शेयर दिया है. स्टॉप लॉस 321 रुपये रखा है. करंट प्राइस से इसमें 19% तक अपसाइड दिख सकता है.
6/6ब्रोकरेज के मुताबिक, स्टॉक प्राइस ने मजबूत वॉल्यूम्स के साथ 20-डे ईएमए (DEMA) के महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस को पार कर लिया है. डेली RSI लगातार 50 के ऊपर बना हुआ है, जो स्टॉक में मजबूती को दर्शाता है. डेली MACD ने सिग्नल लाइन और इक्विलिब्रियम लाइन दोनों पर पॉजिटिव क्रॉसओवर दिखाया है. स्टॉक ने डेली चार्ट पर हायर टॉप और हायर बॉटम बनाना शुरू कर दिया है. स्टॉक प्राइस ने पिछले स्विंग हाई रेजिस्टेंस को भी पार कर लिया है. (डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)