पिछले दो हफ्तों से बाजार में थोड़ी रिकवरी देखी जा रही है. ऐसे में हर सेक्टर के शेयर पर निवेशक अपनी नजर घुमाने लगे हैं. ऐसा ही एक शेयर SI (Supreme Industries) है. उसने 10 मार्च 2025 को Wavin Industries के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता (MoU) किया है, जिसके तहत कंपनी Wavin के भारतीय पाइपिंग और फिटिंग कारोबार का अधिग्रहण करेगी. इस अधिग्रहण की कुल कीमत 30 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग ₹250 करोड़) प्लस नेट वर्किंग कैपिटल रखी गई है. यह डील जून 2025 तक पूरी होने की उम्मीद है. इस बीच ब्रोकरेज फर्म BOB कैपिटल ने कंपनी पर बाई की रेटिंग के साथ नया टारगेट दिया है.