Stock to Buy: बड़े ट्रिगर्स के अभाव में शेयर बाजार में दबाव देखा जा रहा है. निफ्टी 25000 के ऊपर बना हुआ है. बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच ब्रोकरेज पीएल कैपिटल रिसर्च ने 5 स्टॉक्स पिक किए हैं. यह लिस्ट मोमेंटम कॉल पर आधारित हैं. टेक्निकल चार्ट पर स्टॉक में रिवर्सल ट्रेंड दिखा है. इनमें Triveni Engineering, MOIL, SYRMA, Orient Cement और BEL शामिल हैं. ब्रोकरेज ने इनके लिए स्टॉप लॉस और टारगेट बताए हैं.
1/7स्मॉलकैप शुगर कंपनी Triveni Engineering का शेयर वर्तमान में ₹377.30 पर है. ब्रोकरेज ने 370 रुपये का स्टॉप लॉस औप 407 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है. करंट प्राइस से इसमें 8 फीसदी का अपसाइड दिख सकता है.
2/7ब्रोकरेज के मुताबिक, तेज करेक्शन के बाद स्टॉक ने रिवर्सल ट्रेंड दिखाया है और इसमें बुलिश कैंड फॉर्मेशन बना है. वैल्यूम में बढ़ोतरी से आने वाले दिनों में स्टॉक में तेजी आने की संभावना है.
3/7ब्रोकरेज ने स्मॉलकैप नवरत्न पीएसयू (Navratna PSU) Moil को मोमेंटम पिक बनाया है. शेयर वर्तमान में 391.55 रुपये पर है. 380 रुपये का स्टॉप लॉस और 410 रुपये का टारगेट दिया गया है. ब्रोकरेज के मुताबिक, 400 से ऊपर ब्रेकआउट के लिए अच्छी वैल्यूम और मोमेंटम संभव है. करंट प्राइस से इसमें 5% तक अपसाइड आने की संभावना है.
4/7स्मॉलकैप इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट्स कंपनी Syrma SGS Tech का शेयर फिलहाल 711.15 रुपये पर है. 690 रुपये का स्टॉप लॉस और 745 रुपये का टारगेट दिया है. करंट प्राइस से 5 फीसदी का अपसाइड दिख सकता है.
5/7ब्रोकरेज के मुताबिक, 675 जोन के पास सपोर्ट लेने के बाद स्टॉक ने लगातार ग्रोथ के साथ RSI में सुधार का संकेत दिया है और मजबूती दिखाई है. आने वाले दिनों में एक और अपसाइड मूव आने की उम्मीद है.