Axis Direct top 5 Positional Pick: बजट से पहले शेयर बाजार में वॉलेटिलिटी दिखी है. हालांकि, FIIs की ओर से जबरदस्त खरीदारी जारी है.ब्रोकरेज हाउस एक्सिस डायरेक्ट (Axis Direct) ने पोजिशनल निवेशकों के लिए चुनिंदा शेयरों में खरीदारी की सलाह दी है. इनमें 5-15 दिन के नजरिए से टारगेट, स्टॉपलॉस बताए हैं. इन स्टॉक्स में Castrol India, Navin Fluorine International, Avanti Feeds, TeamLease Services, LIC Housing Finance हैं.