Axis Direct Top 5 Fundamentals Stock: ग्लोबल और घरेलू सेंटीमेंट्स का भारतीय शेयर बाजार पर असर देखने को मिल रहा है. मंगलवार (21 जनवरी) को मजबूत शुरुआत के बाद बाजार ने बढ़त गंवा दी. प्रमुख इंडेक्स 1% तक लुढ़क गए. आज सेंसेक्स की वीकली F&O सीरीज एक्सपायरी के कारण बाजार वॉलेटाइल है. बाजार में उठापटक के बीच ब्रोकरेज फर्म एक्सिस डायरेक्टर (Axis Direct) ने पोजिशनल ट्रेडर्स के लिए 5 स्टॉक चुने हैं. साथ ही, इनके स्टॉप लॉस, टारगेट और एंट्री प्राइस रेंज बताए हैं.