Stock to Buy: 18 अप्रैल को Good Friday के मौके पर घरेलू बाजार बंद है. अमेरिका-जापान के बीच ट्रेड बातचीत के पॉजिटिव रिजल्ट्स आने की उम्मीद और चीन व अमेरिका के बीच ट्रेड टेंशन से बाधा कम होने से भारतीय शेयर बाजार का सेंटीमेट्स मजबूत हुआ है. हालांकि, तेजी के इस रुख के बने रहने को लेकर अनिश्चितता है. इस माहौल में ब्रोकिंग फर्म एक्सिस डायरेक्ट (Axis Direct) ने पोजिशन ट्रेडर्स के लिए 5 स्टॉक्स पिक किया है. साथ ही, इनके टारगेट, स्टॉप लॉस और एंट्री प्राइस रेंज बताए गए हैं.
5/5ब्रोकरेज ने ऑटो कम्पोनेंट एंड इक्विपमेंट्स अमारा राजा एनर्जी एंड मोबिलिटी (Amara Raja Energy & Mobility) पर खरीद की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 1,106 रुपये दिया है. स्टॉप लॉस 990 रुपये रखना है. एंट्री प्राइस रेंज 1,005 - 1,019 रुपये है. स्टॉक का 52 वीक हाई 1,774.90 रुपये और लो 805.05 रुपये है. (डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)