शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. 13 जनवरी और 14 जनवरी का ही आप उदाहरण ले लीजिए. 13 जनवरी के दिन जब बाजार में गिरावट आनी शुरू हुई तो लाखों निवेशकों का पोर्टफोलियो लाल हो गया. कई निवेशक उसमें से ऐसे थे, जिन्होंने बाजार और नीचे ना चला जाए. इस डर से स्टॉक से अपना पैसा बाहर निकाल लिया. अब 14 जनवरी को जब बाजार में थोड़ी हरियाली लौटी तो वह इस बात से निराश हो गए कि अगर शेयर नहीं बेचा होता तो 14 जनवरी के दिन प्रॉफिट बुक कर लेते.
1/5ऐसा किसी एक निवेशक के साथ नहीं हुआ होगा. आज भी लाखों ऐसे निवेशक हैं, जो बाजार में सांप-सीढ़ी के खेल में ऐसे फंस जाते हैं कि प्रॉफिट बुक करने से बार-बार रह जाते. आज आपको ऐसी ही 4 गलतियों के बारे में जानने को मिलेगा. जिसे ना करके आप खुद को बचा सकते हैं.
2/5अगर आप बाजार में पैसा लगाकर रिटर्न बनाने का सपना देख रहे हैं तो फ्यूचर सेक्टर की शेयर पर फोकस करें. इस समय इंडिया के अंदर ईवी, डिफेंस, एनर्जी और इंफ्रा जैसे सेक्टर का शानदार फ्यूचर है.
3/5पेनी स्टॉक्स में पैसा लगाने से पहले कई बार उस कंपनी की जांच पड़ताल कर लें. सभी शेयर एल्सिड इंवेस्टमेंट नहीं होते कि अचानक से करोड़ों का रिटर्न बनाकर दे जाएंगे. पेनी स्टॉक्स काफी रिस्की होते हैं.
4/5पैसा लगाने से पहले जाकर जरूर चेक कर लें कि स्टॉक कहीं ओवरवैल्यूड तो नहीं हो गया है. अगर यह पता चलता है कि शेयर अपनी क्षमता से अधिक पहले भी भाग चुका है तो उसमें पैसा लगाने से बचें.
5/5अगर आप बाजार से हमेशा पैसा बनाना चाहते हैं तो पैसा लगाने से पहले तय कर लें कि उस शेयर से कितना रिटर्न मिल जाने के बाद आपको बाहर आ जाना है. जैसे मान लीजिए आपने 10 फीसदी का टार्गेट रखा है और शेयर उससे उपर जाना शुरू कर रहा है तो उसी दिन जो भी 2-4% का अधिक रिटर्न मिले लेकर बाहर आ जाएं.