Stock Market: शेयर बाजार में जारी उतार-चढ़ाव और मिडिल ईस्ट में बढ़ते जियो-पॉलिटिकल तनाव के बीच ब्रोकरेज हाउस ने अपनी स्ट्रैटेजी में बदलाव किया है. ग्लोबल स्तर पर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और FIIs की बिकवाली ने भारतीय बाजारों पर दबाव बना दिया है. इसी अनिश्चितता को देखते हुए दिग्गज ब्रोकरेज फर्म्स ने एविएशन और पेंट स्टॉक्स के टारगेट प्राइस में कटौती की है. अगर आपके पोर्टफोलियो में भी ये स्टॉक्स शामिल हैं, तो यह समय सतर्क रहने और अपनी इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजी पर दोबारा गौर करने का है.
1/6ब्रोकरेज फर्म्स ने Indigo, Maruti Suzuki, Asian Paints और Berger Paints पर रिपोर्ट जारी की है और टारगेट प्राइस में कटौती की है.
2/6देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंटरग्लोबल एविएशन (Indigo) पर दो ब्रोकरेज ने रिपोर्ट जारी की है. UBS ने स्टॉक पर BUY की रेटिंग बनाए रखी है लेकिन टारगेट प्राइस पहले के 6170 रुपए से घटाकर 5480 रुपए कर दिया. स्टॉक्स में 11 फीसदी की गिरावट आ सकती है.
ब्रोकरेज चल रहे विवाद के बीच कंपनी कमाई को लेकर सेंसिटिविटी है. उसका कहना है कि तनाव से जल्द ही एयरलाइंस के ASK पर असर पड़ सकता है. क्रूड की बढ़ती कीमतों से कमाई का और रिस्क है. वहीं, डॉलर के मुकाबले रुपए की कमजोरी मीडियम टर्म में मुश्किलें खड़ी कर सकती है.
3/6HSBC ने पेंट कंपनी एशियन पेंट्स के शेयर पर होल्ड की रेटिंग बरकरार रखा है, लेकिन टारगेट पहले के 2900 रुपए से घटाकर 2600 रुपए कर दिया है. टारगेट प्राइस में 10 फीसदी की कटौती की गई है. HSBC के मुताबिक, लगभग चार साल बाद कॉस्ट महंगाई वापस आ रही है. प्राइस हाइक से वैल्यूम-वैल्यू गैप थोड़ा कमजोर होता दिख सकता है. इस सेक्टर में स्पर्धा भी बढ़ता दिख रहा है
4/6देश की सबसे बड़ी ऑटो मैन्युफैक्चरिंग कंपनी Maruti Suzuki पर HSBC ने खरीद की सलाह को बरकरार रखा है, लेकिन टारगेट 18000 रुपए से घटकर 17400 रुपए कर दिया है. कमोडिटी कॉस्ट इंडेक्स Q3 लेवल के मुकाबले लगभग 20% बढ़ा है, जो लगभग 200 bps मार्जिन की रुकावट है. ऐसे हालात में जहां कमोडिटी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं होता है, मारुति को जल्द ही कीमतें बढ़ाने पर विचार करना पड़ सकता है. डिमांड बनी हुई है. कैपेसिटी की कमी के बावजूद मारुति ने मार्केट शेयर बनाए रखा है.
5/6HSBC ने पेंट कंपनी बर्जर पेंट्स शेयर पर होल्ड की रेटिंग को बनाए रखा है जबकि टारगेट प्राइस में कटौती की है. टारगेट पहले के 540 रुपए से कम कर 500 रुपए कर दिया है.
6/6(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट्स द्वारा दी गई है. ये ज़ी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवइजर से परामर्श कर लें)