Waaree, Premier Energies Share Price: पिछले कुछ महीनों में सोलर एनर्जी सेक्टर में काम करने वाली दो कंपनियां- Waaree Energies और Premier Energies शेयर बाजार में लिस्ट हुईं. लिस्टिंग पर दोनों ही कंपनियों ने जबरदस्त कमाई कराई और फिर कई हफ्तों तक जबरदस्त मुनाफा कराया, लेकिन फिर Buzz थमा और गिरावट आने लगी. Waaree Energies अपने ऑल टाइम हाई से 13% करेक्ट हुआ है. Premier Energies की स्थिति फिर भी बेहतर है. इसमें लिस्टिंग के बाद से 13% के ऊपर के भाव पर ट्रेडिंग हो रही है.