Stocks to buy: स्टॉक मार्केट में उठापटक के बीच निवेशकों की नजर ऐसे स्टॉक्स पर होती है जो कम समय में बेहतर मुनाफा करा सकें. बाजार के इस माहौल में अगर आप भी 5 से 10 दिनों के लिए ट्रेडिंग की योजना बना रहे हैं, तो ब्रोकरेज की ये सलाह आपके काम आ सकती है. ब्रोकरेज फर्म्स ने उतार-चढ़ाव भरे बाजार में ऐसे 5 स्टॉक्स की लिस्ट तैयार की है, जो शॉर्ट-टर्म में आपके पोर्टफोलियों की चमक बढ़ा सकते हैं.
1/6IDBI कैपिटल रिसर्च ने BSE 500 में शामिल हॉस्पिटल स्टॉक Krishna Institute of Medical Sciences पर कॉल दी है. शेयर के लिए टारगेट प्राइस 723 रुपए तय किए हैं और 684 रुपए का स्टॉप लॉस रखे हैं. लास्ट सेशन में शेयर 2.18 फीसदी गिरकर 683.60 रुपए पर बंद हुए. स्टॉक की परफॉर्मेंस देखें तो एक हफ्ते में 14.90 फीसदी तक बढ़ चुका है.
2/6होटल एंड रिसॉर्ट्स Leela Palaces Hotels & Resorts के शेयर लास्ट सेशन में 0.42 फीसदी गिरकर 445.40 रुपए पर बंद हुए. IDBI कैपिटल रिसर्च ने होटल स्टॉक पर खरीद की सलाह दी है और 467 रुपए का टारगेट सेट किए हैं. स्टॉप लॉस 441 रुपए रखा है. बीते दो हफ्ते में शेयर 6 फीसदी तक बढ़ चुके हैं.
3/6लास्ट सेशन में फार्मा कंपनी Torrent Pharma के शेयर 0.18 फीसदी गिरकर 4074.05 रुपए पर बंद हुए. Q3 में कंपनी का मुनाफा 645 करोड़ रुपए रहा. सालाना आधार पर आय 17.6 फीसदी बढ़कर 3303 करोड़ रुपए रही. ब्रोकरेज फर्म IIFL कैपिटल ने स्टॉक पर खरीद की सलाह दी है और 7 दिनों के टारगेट प्राइस 4,230 रुपए तय किया है. 4,025 रुपए का स्टॉप लॉस रखा है. ब्रोकरेज के मुताबिक, स्टॉक ने नए हाई बनाने के लिए कंसोलिडेशन ब्रेकआउट दिया है. डेली चार्ट पर पॉजिटिव MACD क्रॉसओवर से कन्फर्मेशन के साथ मजबूत पॉजिटिव मोमेंटम है.
4/6फर्टिलाइजर बनाने वाली कंपनी Coromandel International पर IDBI कैपिटल रिसर्च ने खरीद की सलाह दी है. 7-9 दिनों के लिए टारगेट प्राइस 2,480 रुपए तय किया है और 2,210 रुपए का स्टॉप लॉस रखा है. शेयर का मौजूदा भाव 2279.65 रुपए है. बीते 2 वर्ष में शेयर ने 107.27 फीसदी रिटर्न दिए हैं.
5/6ब्रोकरेज IDBI कैपिटल रिसर्च ने प्राइवेट सेक्टर का IDFC First Bank पर शॉर्ट-टर्म कॉल दिए हैं. 10-12 दिनों के खरीद की सलाह दी गई है. स्टॉक के लिए 88 रुपए का टारगेट तय किए गए हैं और 78.9 रुपए का रखें हैं. करंट प्राइस 81.40 रुपए है. बीते 6 महीने में शेयर 16.50 फीसदी बढ़ चुका है.
6/6(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट्स द्वारा दी गई है. ये ज़ी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)