Stocks to buy: एक दिन की गिरावट के बाद शुक्रवार को शेयर बाजार में रैली दिख रही है. बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच सही स्टॉक का चयन करना एक बड़ी चुनौती है. ऐसे में निवेशक ब्रोकरेज हाउसेस के बताए स्टॉक आइडिया पर भरोसा कर निवेश कर सकते हैं. ब्रोकरेज ने शॉर्ट-टर्म निवेशकों के लिए ऐसे ही 5 स्टॉक्स पिक किए हैं.अगर आप भी 5 से 10 दिनों के लिए शानदार रिटर्न की तलाश में हैं, तो ये लिस्ट आपके लिए है. आइए जानते हैं स्टॉक के नाम, क्या हैं इनके टारगेट और स्टॉप लॉस.
1/6ब्रोकरेज फर्म कोटक सिक्योरिटीज ने टाटा ग्रुप की ज्वेलरी कंपनी टाइटन कंपनी लिमिटेड (TITAN) को शॉर्ट-टर्म पिक बनाया है. ₹4242 पर खरीद की सलाह दी है.5 दिनों के पोजिशनल टारगेट ₹4320 - ₹4360 तय किया है. स्टॉप लॉस ₹4180 रखा है. दिसंबर तिमाही (Q3FY26) में कंपनी का रेवेन्यू 40% और मुनाफा 70% तक बढ़ा है. इस साल शेयर अब तक 4.72 फीसदी बढ़ा है. कंपनी का मार्केट कैप 3,76,368.06 करोड़ रुपए है.
2/6इंडस्ट्रियल मिनरल्स Gujarat Mineral Development Corporation Ltd पर ब्रोकरेज IDBI कैपिटल रिसर्च ने खरीद की सलाह दी है. ब्रोकरेज ने 7-9 दिनों के लिए टारगेट प्राइस ₹630 तय किया है और 555 रुपए का स्टॉप लॉस रखा है. Q3 में मुनाफा 10% गिरा और आय 11.3% गिरी. हालांकि, EBITDA 9.5% बढ़कर ₹101.2 करोड़ रहा. स्टॉक के लिए रिस्क/रिवॉर्ड रेश्यो क्रमश: -4.31% /8.62% है. बीते एक महीने में शेयर 7.35% तक बढ़ चुका है.
3/6लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ICICI Prudential Life Insurance Company को ब्रोकरेज फर्म रेलिगेयर ब्रोकिंग ने शॉर्ट-टर्म पिक बनाया है. 5 से 7 ट्रेडिंग सेशन के लिए 685 रुपए का टारगेट दिया है और 627 रुपए का स्टॉप लॉस रखा है. Q3 में कंपनी का मुनाफा 20 फीसदी बढ़ा जबकि मार्जिन 24.4 फीसदी उछला. बीते 3 महीने में शेयर 6.30 फीसदी तक चढ़ा है. स्टॉक के लिए 52 वीक हाई ₹706.50 और लो ₹517 है.
4/6IDBI कैपिटल रिसर्च ने BSE 100 में शामिल HINDALCO पर खरीद की सलाह दी और 7 से 9 दिनों के 970 रुपए का टारगेट प्राइस तय किया है. स्टॉक के लिए स्टॉप लॉस 899 रुपए रखा है. स्टॉक में रिस्क/रिवॉर्ड क्रमश: -2.44% /5.26% है. Q3 में एल्यूमिनियम कंपनी का मुनाफा 45 फीसदी गिरा है जबकि आय 14 फीसदी बढ़ी है. बीते 3 महीने में शेयर 16.57% और 6 महीने में 33% तक बढ़ चुका है.
5/6BSE 100 में शामिल प्राइवेट सेक्टर बैंक आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के शेयर को रेलिगेयर ब्रोकिंग ने शॉर्ट-टर्म पिक में शामिल किया है. 5 से 7 ट्रेडिंग सेशन के लिए 90 रुपए का टारगेट दिया है और 82 रुपए का स्टॉप लॉस रखा है. Q3 में मुनाफा 48 फीसदी बढ़ा और एनआईआई 12 फीसदी बढ़ी. बीते 3 महीने में शेयर में 5.96 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. स्टॉक 52 वीक हाई 87 और लो 52.50 रुपए है.
6/6(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट्स द्वारा दी गई है. ये ज़ी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवइजर से परामर्श कर लें)