48% तक रिटर्न, शेयरखान ने चुने 5 दमदार स्टॉक्स; पोर्टफोलियो में लगाएं चार चांद!

Stocks to BUY: शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है. निफ्टी में 500 अंकों से अधिक गिरावट है और यह 23250 के नीचे कारोबार कर रहा है. यह बाजार पूरी तरह लॉन्ग टर्म इन्वेस्टर्स के लिए है, जिन्हें फंडामेंटल और वैल्यु आधार पर स्टॉक्स को पिक करना चाहिए. शेयरखान ने मजबूत फंडामेंटल वाले 5 स्टॉक्स को अलग-अलग सेक्टर्स से पिक किया है. इनके लिए 48% अपसाइड तक के टारगेट दिए गए हैं. वैल्युएशन की बात करें तो इन स्टॉक्स में इस साल अब तक 5-18 फीसदी तक का करेक्शन आया है जो वैल्युएशन का कंफर्ट देता है. टेक्निकल लिहाज से निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 23000 पर और दूसरा सपोर्ट 22800 पर है. निफ्टी का ट्रेंड निगेटिव हो गया है. इंडेक्स के लिए लोअर बाउंड्री 22700 और अपर बाउंड्री 24300 पर है.
 

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6