pakistan15 min ago
Stocks to BUY: डोमेस्टिक फैक्टर्स के अभाव में शेयर बाजार इस समय ग्लोबल फैक्टर्स से ज्यादा प्रभावित हो रहा है. निफ्टी 25450 के आसपास कारोबार कर रहा है. नियर टर्म में बड़े ट्रिगर के अभाव में कंसोलिडेशन की संभावना ज्यादा है. ब्रोकरेज फर्म शेयरखान ने 5 स्टॉक्स को लॉन्ग टर्म पोर्टफोलियो के लिए पिक किया है और इनके लिए 47% अपसाइड तक के टारगेट दिए गए हैं. ये सभी स्टॉक्स अलग-अलग सेक्टर से हैं और हाल-फिलहाल में इनमें अच्छा करेक्शन भी आया है. CMP 25 फरवरी क्लोजिंग आधारित है.