Sharekhan Top 5 investment Idea: शेयर बाजार में एक बुल रन देखा जा रहा है. बाजार की इस तेजी में तगड़े फंडामेंटल वाले शेयर लंबी अवधि के नजरिए से आकर्षक नजर आ रहे हैं. इस रैली में ब्रोकरेज हाउस शेयरखान (Sharekhan) ने इन्वेस्टमेंट के लिए 5 शेयर चुने हैं. इन शेयरों में 12 महीने से ज्यादा का नजरिया रखकर निवेश करना है. ब्रोकरेज जिन शेयरों पर बुलिश हैं, उनमें Asian Paints, Artemis Medicare, Tech Mahindra, PNC Infra, Himatsingka Seide शामिल हैं.