आज के ट्रेडिंग सेशन में शेयर बाजार ने शुरुआत तो भारी बिकवाली के साथ की लेकिन बाद में बाजार धीरे-धीरे रिकवरी करने लगे. इजरायल की ओर से ईरान पर किए गए हमले की खबर के बाद शेयर बाजार में गिरावट हावी हुई लेकिन बाजार ने बंद होते-होते बाजार ने जबरदस्त तरीके से रिकवरी किया. दिन के लो के हिसाब से देखें तो सेंसेक्स 1200 अंकों के लो के हिसाब से करीब 600 अंक ऊपर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी भी 400 अंक गिरा था. लेकिन 150 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ. हालांकि इस बीच ब्रोकरेज कंपनी मिराए एसेट शेयरखान (Mirrae Asset Sharekhan) ने शेयर बाजार में खरीदारी के लिए टॉप 5 स्टॉक्स को दिया है. ब्रोकरेज कंपनी ने इन शेयरों पर BUY की रेटिंग दी है. ये 12 महीने की अवधि के लिए चुने गए हैं. निवेशकों को इन शेयरों में एक साल की अवधि के लिए खरीदारी की राय दी है.