बुधवार का ट्रेडिंग सेशन भारतीय शेयर बाजार के लिए गिरावट वाला रहा. शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी डेढ़ परसेंट से भी ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है. बाजार दिन के निचले स्तर पर आया. सेंसेक्स में करीब 1300 अंक तो निफ्टी 50 इंडेक्स में करीब 400 अंकों की गिरावट देखने को मिल रही है. बाजार में भारी गिरावट के बीच अगर कहीं खरीदारी करनी है तो घरेलू ब्रोकरेज कंपनी मिराए एसेट शेयरखान (Mirrae Asset Sharekhan) की राय में खरीदारी कर सकते हैं. शेयरखान ने 12 महीने के नजरिए के लिहाज से 5 स्टॉक्स चुने हैं, इन शेयरों पर 47% तक का तगड़ा रिटर्न मिल सकता है.