शेयर बाजार से मोटा पैसा पीटना है तो ब्रोकरेज कंपनी की राय में 5 स्टॉक्स पर दांव लगा सकते हैं. ब्रोकरेज कंपनी मिराए एसेट शेयरखान (Mirrae Asset Sharekhan) ने 5 शेयरों पर खरीदारी की राय दी है. इन शेयरों पर ब्रोकरेज कंपनी ने Buy की रेटिंग दी है. हालांकि बाजार लगातार दूसरे दिन गिरावट का दौर देख रहा है. बाजार ने हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन भी गिरावट के साथ ही शुरुआत की और लाल निशान में ही ट्रेड कर रहा है. ऐसे में बाजार से पैसा कमाना है तो शेयरखान की राय में इन 5 शेयरों में खरीदारी की जा सकती है. शेयरखान ने इन शेयरों में लंबी अवधि के नजरिए से खरीदारी की राय दी है.