Stocks to BUY: लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए शेयरखान ने पांच चुनिंदा शेयरों को पोर्टफोलियो के लिए पिक किया है. ये स्टॉक्स विभिन्न सेक्टर में मजबूत फंडामेंटल और सॉलिड ग्रोथ आउटलुक के चलते चुने गए हैं. ब्रोकरेज के अनुसार V2 Retail, Supreme Industries, HCL Technologies, Satin Creditcare और PFC जैसे शेयर अगले 12 महीनों में 16% से लेकर 42% तक की तेजी आ सकती है. लगातार बदलते बाजार के माहौल में मजबूत रिटर्न और स्थिरता के लिए ये विकल्प लॉन्ग टर्म निवेश के लिहाज से बेहद आकर्षक हैं.