Radhakishan Damani Portfolio 2026: दिग्गज निवेशक राधाकिशन दमानी का पोर्टफोलियो एक बार फिर चर्चा में है. मार्च 2026 तिमाही के ताजा शेयरहोल्डिंग डेटा के मुताबिक दमानी ने 2 नए शेयरों में निवेश किया है. इसके साथ ही उनके पब्लिक पोर्टफोलियो में शामिल स्टॉक्स की संख्या 11 हो गई है और कुल नेटवर्थ बढ़कर ₹2,03,419.7 करोड़ पहुंच गई है.
1/12ताजा डेटा के अनुसार दमानी के पोर्टफोलियो की कुल वैल्यू तिमाही आधार पर करीब 16% बढ़ी है. इससे साफ है कि उनके होल्डिंग्स में मौजूद शेयरों के प्रदर्शन ने पोर्टफोलियो वैल्यू को मजबूत सपोर्ट दिया है.