Navratna PSU Stock: नवरत्न PSU कंपनी NBCC (India) Limited ने बताया कि कंपनी को मंगलवार को ₹659 करोड़ के दो अहम ऑर्डर मिले हैं. ये ऑर्डर उत्तराखंड इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड (UIIDB) और सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (C-DOT) से मिले हैं. वैसे इस ऑर्डर के बाद शेयर में गिरावट के साथ ही कारोबार हो रहा था. शेयर (NBCC Share Price) 2.5% की गिरावट के साथ 83.10 रुपये के लेवल पर चल रहा था. दिन में ये 85.95 रुपये के इंट्राडे हाई तो 82.02 के इंट्राडे लो पर गया था.