अगर आप बाजार की तेजी में कमाई के मौके तलाश रहे हैं, तो ब्रोकरेज ने आपकी सुन ली है. ब्रोकरेज कंपनी Motilal Oswal ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट में 7 ऐसे दमदार स्टॉक्स चुने हैं, जिनमें आने वाले समय में शानदार रिटर्न की उम्मीद जताई गई है. इन शेयरों में अलग-अलग सेक्टर फाइनेंस, बैंकिंग, ऑटो और आईटी के नाम शामिल हैं, जिससे पोर्टफोलियो को अच्छा डायवर्सिफिकेशन भी मिल सकता है. खास बात यह है कि इन स्टॉक्स में 10% से लेकर 26% तक के अपसाइड की संभावना जताई गई है, जो मौजूदा मार्केट लेवल पर निवेशकों के लिए आकर्षक मौका बनाता है.
1/7ब्रोकरेज कंपनी मोतीलाल ओसवाल ने फाइनेंशियल सेक्टर से Shriram Finance के शेयर पर खरीदारी की राय दी है. इस शेर पर ब्रोकरेज ने 1200 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है. हालांकि आज स्टॉक 3.61 फीसदी की गिरावट के साथ 974 रुपए के भाव पर बंद हुआ. ऐसे में इस शेयर में 23.20% तक का रिटर्न मिल सकता है.
2/7मोतीलाल ओसवाल की रिपोर्ट में अगला स्टॉक Mahindra & Mahindra Financial है. इस शेयर पर भी खरीदारी की राय है. इस शेयर पर ब्रोकरेज ने 350 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है. हालांकि आज बाजार की तेजी में ये शेयर करीब 8% की तेजी के साथ 317 रुपए के भाव पर बंद हुआ. ऐसे में निवेशकों को 10 परसेंट तक का रिटर्न मिल सकता है.
3/7बैंकिंग सेक्टर से मोतीलाल ओसवाल ने RBL Bank के शेयर को चुना है. इस शेयर पर ब्रोकरेज ने खरीदारी की राय के साथ 370 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है. स्टॉक में आज 2.83 फीसदी की गिरावट रही और ये शेयर 312 रुपए के भाव पर बंद हुआ. निवेशकों को इस शेयर में 18.58 फीसदी तक का रिटर्न मिल सकता है.
4/7ऑटोमोबाइल सेक्टर से ब्रोकरेज ने CIE Automotive India को चुना है. इस शेयर पर ब्रोकरेज ने 542 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है. हालांकि आज की तेजी में स्टॉक चमका और करीब 6 परसेंट की तेजी के साथ 483 रुपए के भाव पर बंद हुआ. स्टॉक में निवेशकों को दांव लगाने पर अभी भी 12.21 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
5/7मोतीलाल ओसवाल की रिपोर्ट में अगला स्टॉक Zensar है. इस शेयर पर ब्रोकरेज ने खरीदारी की राय के साथ 640 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है. ये शेयर आज 548 रुपए के भाव पर बंद हुआ. इस शेयर में दांव लगाने पर निवेशकों को 16.78% तक का रिटर्न मिल सकता है.
6/7बैंकिंग सेक्टर से DCB Bank पर खरीदारी की राय आई है. मोतीलाल ओसवाल ने इस शेयर पर 235 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है. इस शेयर ने 190 रुपए के भाव पर क्लोजिंग की है. ऐसे में स्टॉक में करीब 24 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल रहा है.
7/7