startups45 min ago
घरेलू ब्रोकरेज कंपनी मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal Stocks) ने वॉलेटाइल बाजार में कुछ स्टॉक्स पर खरीदारी की राय दी है. ब्रोकरेज ने 4 शेयरों को खरीदारी के लिए चुना है. इन 4 में से 3 ही शेयरों में 30% से ज्यादा का रिटर्न मिल रहा है. यानी कि लंबी अवधि के नजरिए से ये शेयर निवेशकों की दमदार कमाई करा सकते हैं. इसमें Poonawalla Fincorp, ACME Solar, Hindalco और Campus Activewear शामिल हैं. मार्केट में पैसा लगाने से पहले इन शेयरों पर आई ब्रोकरेज की रिपोर्ट की जानकारी ले सकते हैं.