Motilal Oswal Portfolio Picks: शेयर बाजार में तेज उतार-चढ़ाव के बीच दूसरी तिमाही के नतीजों के ट्रिगर पर ब्रोकेरेज कंपनियों की नजरें बनी हुई हैं. और ये मौका भी है पोर्टफोलियो को अपडेट करने का. ऐसे में ब्रोकरेज हाउस Motilal Oswal ने अपने ताज़ा पोर्टफोलियो अपडेट में छह मजबूत कंपनियों पर बुलिश रुख दिखाया है. रिपोर्ट के मुताबिक, इन स्टॉक्स में से कई में 20-30% तक की तेजी की संभावनाएं हैं. Motilal Oswal का कहना है कि चुनिंदा कंज्यूमर, फार्मा और लॉजिस्टिक्स सेक्टर में वैल्यू और वॉल्यूम दोनों में सुधार की गुंजाइश है. ब्रोकरेज को उम्मीद है कि आने वाले महीनों में ये स्टॉक्स बाजार से बेहतर रिटर्न दे सकते हैं.