Motilal Oswal Top 5 Fundamental Stocks: इस महीने अब तक निफ्टी में 2.74% की बढ़त दर्ज की है, जो अक्टूबर की मजबूत शुरुआत त्योहारी उत्साह को दर्शाती है. अमेरिका ने चीन पर 100% अतिरिक्त टैरिफ का बम फोड़ा है. शॉर्ट-टर्म में इसका असर बाजार पर दिख सकता है. इस बीच लॉन्ग-टर्म निवेशकों के लिए ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने मजबूत फंडामेंटल वाले 5 स्टॉक्स चुने हैं.
1/7ब्रोकरेज फर्म ने लॉन्ग-टर्म के लिए जिन स्टॉक्स को चुना है, उनमें Acme Solar, Swiggy, BEL, Dalmia Bharat और Bharti Airtel शामिल हैं. ब्रोकरेज के मुताबिक, इन शेयरों में अगले एक साल में निवेशकों को 30% तक का तगड़ा रिटर्न देखने को मिल सकता है.
2/7लास्ट सेशन में दिग्गज टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel का शेयर 1939.60 रुपए पर क्लोज हुआ था. ब्रोकरेज ने बाय रेटिंग के साथ 2,285 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है. स्टॉक में आगे 18% का अपसाइड देखने को मिल सकता है. टेलीकॉम स्टॉक इस साल अब तक 21.53% तक बढ़ चुका है. कंपनी का मार्केट कैप 11,05,980.35 करोड़ रुपए है.
3/7सीमेंट कंपनी डालमिया भारत (Dalmia Bharat) को ब्रोकरेज ने फंडामेंटल पिक में शामिल किया है. 2,660 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है. लास्ट सेशन में शेयर 2231.05 रुपए पर बंद हुआ था. सीमेंट स्टॉक्स में आगे 19% से ज्यादा का रिटर्न मिल सकता है. इस साल डामिया भारत के शेयर में 22% से ज्यादा का उछाल आ चुका है.
4/7डिफेंस पीएसयू स्टॉक BEL पर ब्रोकरेज ने खरीद की सलाह दी है. लास्ट सेशन में स्टॉक का भाव 413.25 रुपए था. टारगेट प्राइस 490 रुपए दिया है. इसमें करीब 18.5% का अपडसाइड की संभावना है. डिफेंस कंपनी के पास 1 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का ऑर्डर बुक है. हाल ही में कंपनी ने 'अनंत शस्त्र' के लिए भारतीय सेना से ₹30,000 करोड़ की डील की है. पिछले 6 महीनों में डिफेंस स्टॉक्स में 47.48% की तेजी आई है.
6/7स्मॉलकैप पावर जेनरेशन कंपनी Acme Solar Holdings को मोतीलाल ओवसाल ने फंडामेंटल पिक में शामिल किया है. स्टॉक पर बाय की रेटिंग दी है. लास्ट सेशन में शेयर 284.95 रुपए पर बंद हुआ था. टारगेट प्राइस 370 रुपए प्रति शेयर दिया है, जो 30% ज्यादा है. पिछले 6 महीनों में ACME Solar का शेयर 45.87% उछल चुका है. हालांकि, अभी भी अपने 52 वीक हाई से 12% नीचे चल रहा है.
7/7