Motilal Oswal Picks: गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) के मोर्चे पर सरकार की नीतिगत पहलों और अगली पीढ़ी के सुधारों के संकेतों ने मार्केट सेंटीमेंट में काफी सुधार किया है. FII ने चार सेंशन के बाद सोमवार को नेट खरीदार बनकर 550.85 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे. बाजार के सुधरते सेंटीमेंट के बीच ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने निवेशकों के लिए 5 फंडामेंटल स्टॉक चुने हैं.
1/8ब्रोकरेज ने फंडामेंटल पिक में जिन स्टॉक्स को शामिल किया है उनमें- लेमन ट्री होटल्स (Lemon Tree Hotels), Kaynes Technology, आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) और विशाल मेगा मार्ट (Vishal Mega Mart) शामिल हैं. इनमें 21 फीसदी से ज्यादा बढ़त का अनुमान है. इनमें एक साल से ज्यादा के नजरिए से निवेश की सलाह दी है.
2/8चॉइस ब्रोकिंग के मंदार भोजने के मुताबिक, डेली चार्ट पर निफ्टी ने एक शूटिंग स्टार का आकार बनाया, जो 24,700 के स्तर की ओर संभावित पुलबैक का संकेत देता है. हालांकि, प्रति घंटा RSI बुलिश डायरवर्जेंस दर्शाता है, जो मजबूती और ऊपर की ओर बढ़ने की संभावना का संकेत देता है. एफआईआई लॉन्ग-शॉर्ट रेश्यो केवल 8 फीसदी पर होने के कारण, शॉर्ट कवरिंग इस तेजी को बढ़ावा दे सकती है.
3/8BSE 500 में शामिल होटल एंड रिसॉर्ट Lemon Tree Hotels को ब्रोकरेज ने फंडामेंटल पिक बनाया है. शेयर वर्तमान में 150.70 रुपये पर है. एक साल के लिए टारगेट प्राइस 185 रुपये प्रति शेयर दिया है. इसमें 23 फीसदी का अपसाइड दिख सकता है.
4/8इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट्स Kaynes Technology पर BUY की रेटिंग दी गई है. शेयर का भाव 6264.50 रुपये है. टारगेट प्राइस 7,300 रुपये प्रति शेयर दिया गया है. करंट प्राइस से इसमें 16.5% की तेजी का अनुमान है.
5/8ब्रोकरेज ने दिग्गज प्राइवेट बैंक ICICI Bank पर खरीद की सलाह दी है. शेयर का टारगेट 1,670 रुपये दिया है. करंट प्राइस 1435.65 रुपये है. इसमें आगे 16 फीसदी से ज्यादा का अपसाइड दिख सकता है.
6/8मजबूत फंडामेंटल वाले सीमेंट कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) पर ब्रोकरेज बुलिश है और टारगेट 14,600 रुपये प्रति शेयर दिया है. शेयर का भाव 12,810 रुपये है. इसमें 14 फीसदी की तेजी आ सकती है.
7/8ब्रोकरेज ने BSE 500 में शामिल विशाल मेगा मार्ट (Vishal Mega Mart) को फंडामेंटल पिक बनाया है. टारगेट प्राइस 165 रुपये प्रति शेयर दिया है. शेयर फिलहाल 146.40 रुपये पर है. इसमें आगे 13 फीसदी तक रिटर्न मिल सकता है.
8/8यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.