Stock to Buy: शेयर बाजार का सेंटिमेंट फिलहाल कमजोर है. बाजार के लिए अलगा बड़ा ट्रिगर फेड का ब्याज दरों पर फैसला है. इस दौरान बाजार एक सीमित दायरे में कारोबार कर सकता है. ऐसे में लॉन्ग-टर्म के लिए फंडामेंटली स्ट्रॉन्ग स्टॉक्स में पैसा लगाया जा सकता है. ब्रोकरेज मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने मजबूत फंडामेंटल वाला एक स्टॉक L&T Finance को चुना है. इसमें आगे 15% तक का अपसाइड दिख सकता है.
2/6ब्रोकरेज के मुताबिक कंपनी ने हाल ही में Paul Merchants Finance के गोल्ड लोन बिजनेस (Gold Loan Business) का अधिग्रहण किया था, जिसका इंटीग्रेशन L&T Finance ने सिर्फ दो महीनों में पूरा कर लिया है. इससे कंपनी को ₹1,350 करोड़ की एसेट्स, 130 ब्रांच और 700 से अधिक कर्मचारी जुड़े.
3/6L&T Finance ने FY26 तक 300 से ज्यादा गोल्ड लोन (Gold Loan) शाखाएं खोलने का लक्ष्य रखा है. इन शाखाओं का विस्तार मुख्य रूप से कंपनी के नए ‘Sampoorna’ मल्टी-प्रोडक्ट ब्रांचेस के जरिए किया जाएगा.
4/6कंपनी ने हाल ही में Amazon, CRED और PhonePe जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ साझेदारी की है. इससे रिटेल ग्राहकों तक पहुंच बढ़ी है और डिजिटल लेंडिंग को रफ्तार मिली है. कंपनी ने अपने बिजनेस मॉडल को सिक्योर्ड लेंडिंग, गोल्ड लोन और डिजिटल पार्टनरशिप के जरिए और मजबूत बनाया है.
5/6कंपनी ने AI आधारित Project Cyclops को अपनाया है, जो एसेट क्वालिटी सुधारने और कलेक्शन एफिशिएंसी बढ़ाने पर केंद्रित है. ब्रोकरेज का मानना है कि इस प्रोजेक्ट का पूरा असर FY26 की दूसरी छमाही से दिखाई देगा.
6/6