शेयर बाजार में खरीदारी करने के लिए दमदार और सॉलिड स्टॉक्स की तलाश है तो ब्रोकरेज की राय में खरीदारी कर सकते हैं. ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने अपनी ताजा रिपोर्ट जारी की है. ब्रोकरेज कंपनी मोतीलाल ओसवाल ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट में 5 स्टॉक्स को शामिल किया है. इन स्टॉक्स पर ब्रोकरेज बुलिश है और खरीदारी की राय दी है. इसके अलावा कुछ स्टॉक पर ब्रोकरेज कंपनी ने न्यूट्रल की रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस भी घटाया है. ऐसे में बाजार में अपनी स्ट्रैटेजी तैयार करने से पहले एक बार मोतीलाल ओसवाल की रिपोर्ट को जरूर देख सकते हैं.