हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजारों ने बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए. हालांकि बाजार निचले स्तर से रिकवर कर गए थे लेकिन बाजार में गिरावट का तो दिखा ही. बाजार में कारोबार के लिए ये हफ्ता खत्म हो चुका है लेकिन अब अगले हफ्ते कहां कमाई होगी और सोमवार को बाजार खुलते ही किन शेयरों में दांव लगा सकते हैं, इसके लिए मोतीलाल ओसवाल की राय में खरीदारी कर सकते हैं. ब्रोकरेज कंपनी मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने लॉन्ग टर्म के लिहाज से 5 स्टॉक्स को चुना है. ये 5 शेयर लॉन्ग टर्म के लिहाज से पोर्टफोलियो में शामिल किए जा सकते हैं. इन शेयरों में निवेशकों की तगड़ी कमाई हो सकती है.