मिडिल ईस्ट में बीते 40 दिन से युद्ध चल रहा था, जो अब विराम की स्थिति में है. बुधवार सुबह एक राहत की खबर लेकर आई. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर का ऐलान किया. बाजार ने इस खबर को पॉजिटिव लिया. बाजार में तेज उछाल देखा गया. सेंसेक्स-निफ्टी 50 इंडेक्स करीब 4 परसेंट की तेजी के साथ ट्रेड करते हुए नजर आ रहे हैं. इसी बीच मोतीलाल ओसवाल ने 5 फंडामेंटल्स स्टॉक्स को चुना है. एक साल की अवधि के लिए इन शेयरों में दांव लगाया जा सकता है.
1/6बाजार की तेजी में ICICI Prudential AMC का शेयर भी करीब 5% की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है. शेयर का मौजूदा भाव 3163 रुपए है और यहां ब्रोकरेज ने 3500 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है. एक साल के नजरिए से इस शेयर में 10.65 फीसदी की तेजी आ सकती है.
2/6TVS Motor के शेयर में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. ये स्टॉक 6.79 फीसदी की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है. शेयर का भाव 3704 के आसपास है लेकिन यहां ब्रोकरेज मोतीलाल ओसवाल ने 4461 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है. इस शेयर में दांव लगाने पर निवेशकों को 20.43 परसेंट तक की दमदार रिटर्न मिल सकती है.
3/6स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयर में भी खरीदारी की राय दी गई है. ये शेयर भी 3.5 परसेंट की तेजी के साथ 1065.80 के भाव पर ट्रेड कर रहा है. स्टॉक पर ब्रोकरेज कंपनी ने 1300 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है. इस टारगेट प्राइस के साथ खरीदारी करने पर निवेशकों को 22 परसेंट की तगड़ी रिटर्न मिल सकती है.
4/6अगला स्टॉक, जहां खरीदारी कर सकते हैं वो है - MTAR Technologies. इस शेयर पर ब्रोकरेज बुलिश है और 4810 रुपए का टारगेट प्राइस दिया गया है. ये शेयर भी 2 फीसदी की तेजी के साथ 4007 के भाव पर ट्रेड कर रहा है. एक साल के लिए दांव लगाने पर निवेशकों को 20.03 फीसदी तक की रिटर्न मिल सकती है.
5/6मोतीलाल ओसवाल की रिपोर्ट में पांचवां स्टॉक है Delhivery. इस शेयर पर ब्रोकरेज ने 580 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है. हालांकि ये शेयर भी ढाई परसेंट की तेजी के साथ 452 रुपए के भाव पर ट्रेड कर रहा है. इस शेयर पर ब्रोकरेज को 28% तक का रिटर्न अपसाइड दिख रहा है.
6/6