LPG52 min ago
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुए. सेंसेक्स और निफ्टी में एक परसेंट से ज्यादा टूटकर बंद हुए. मेटल, रियल्टी सहित प्राइवेट बैंक, FMCG और पूरे मार्केट को चपेट में ले लिया. बाजार में भारी गिरावट के चलते कई स्टॉक्स भी लाल निशान में ट्रेड करते हुए नजर आए. कुछ कंपनियों ने तिमाही नतीजे पेश किए, जिसके बाद ब्रोकरेज की रडार पर उन कंपनियों के स्टॉक्स आए. सोमवार को बाजार खुलने के बाद निवेशक उन शेयरों में पैसा लगा सकते हैं, जहां घरेलू ब्रोकरेज कंपनी मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने BUY की रेटिंग दी है. इन शेयरों में पैसा लगाकर निवेशकों को 31% तक का तगड़ा रिटर्न मिल सकता है.