Midcap Stocks to BUY: घरेलू शेयर बाजार में इस हफ्ते थोड़ा उतार-चढ़ाव दिखाई दे रहा है. बाजार एक दायरे में कारोबार कर रहे हैं, हालांकि इसके बावजूद बाजार में थोड़ा स्थिर सेंटीमेंट बना हुआ है. अच्छी बात है कि मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स पर एक बार फिर से अच्छी खरीदारी लौट रही है और इंडेक्स लगातार बढ़त पर हैं. ऐसे में मिडकैप शेयरों में खरीदारी का अच्छा मौका बन रहा है.
टेक्निकल चार्ट पर बढ़िया तेजी दिखाने वाले कुछ शेयर हैं, जहां आप खरीदारी करके चल सकते हैं. मिडकैप इंडेक्स पर ऐसे कई स्टॉक्स हैं, जो अच्छे आउटलुक के दम पर कमाई करा सकते हैं. आप इनमें शॉर्ट से लेकर लॉन्ग टर्म के लिए भी पैसे लगा सकते हैं.