Published: 5:12 PM, Jan 6, 2025
|Updated: 5:18 PM, Jan 6, 2025
Midcap Stocks to BUY: घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार का दिन बड़ी गिरावट वाल रहा. सेंसेक्स-निफ्टी में करीब 2-2 पर्सेंट की गिरावट के साथ ही मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी बड़ी बिकवाली देखी गई. मिडकैप इंडेक्स 2% से ज्यादा की गिरावट पर था. भारत में नए वायरस HMPV के 3 केस मिलने पर शेयर बाजार में पैनिक सेलिंग देखी गई. ऊपर से FIIs की बिकवाली तो आई ही थी, खरीदारी भी नहीं हो रही थी, जिसके चलते बाजार गिर गए.