दिग्गज Auto Stock में बंपर रिटर्न पाने का मौका, ब्रोकरेज ने दिया बुलिश टारगेट; शेयर 5% चढ़ा

Maruti Share Price: नया महीना शुरू होते ही ऑटो स्टॉक्स में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है. ऑटो सेल्स के नंबरों का बाजार में असर दिखाई दे रहा है. इस बार कई कंपनियों ने बेहतर आंकड़े दिखाए हैं, खासकर Maruti Suzuki ने इस बार भी बिक्री आंकड़ों में बाजी मारी है. गुरुवार को Auto Stocks में अच्छी तेजी दर्ज हो रही थी. निफ्टी पर ऑटो इंडेक्स में 3% की तेजी दर्ज हो रही थी. Maruti का शेयर करीब 5% की तेजी दर्ज करता हुआ नजर आया. एक तो ऑटो सेल्स के बढ़िया नंबर, दूसरा ब्रोकरेज फर्म CITI की ओर से बड़े टारगेट के चलते यहां तेजी दर्ज हुई. CITI ने M&M और Bajaj Auto पर भी अपनी राय दी है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6