Stock to Buy: महारत्न पीएसयू (Maharatna PSU) भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के शेयर में निवेशकों के लिए अच्छा मौका बनता दिख रहा है. ब्रोकरेज पीएल कैपिटल ग्रुप के मुताबिक, BHEL का चार्ट फिलहाल मजबूत स्थिति में है और आने वाले दिनों में इसमें तेजी देखने को मिल सकती है. मौजूदा स्तर पर शेयर में निवेश कर अच्छा रिटर्न कमाया जा सकता है.
1/7ब्रोकरेज के मुताबिक, पिछले 3 महीनों में BHEL का शेयर ₹272 से गिरकर ₹217 तक आया है. यह गिरावट अब स्थिर होती दिख रही है और टेक्निकल चार्ट पर शेयर बॉटमिंग आउट के संकेत दे रहा है.
2/7RSI ने 7 महीने बाद ओवरसोल्ड जोन से बाहर निकलते हुए मजबूत BUY सिग्नल दिया है. शेयर में वॉल्यूम भी बढ़ा है, जिससे खरीदारी का रुझान और मजबूत होता दिख रहा है. लंबी अवधि की ट्रेंडलाइन सपोर्ट करीब ₹205 के स्तर पर है, जो मजबूत बेस बना रही है.
3/7महारत्न पीएसयू स्टॉक फिलहाल ₹215.40 पर है. टारगेट प्राइस ₹260 दिया गया है, जो 20% से ज्यादा है. ₹202 का स्टॉप लॉस लगाएं.
4/7BHEL ने कंपनी ने देश में ग्रीन एनर्जी ट्रांसपोर्टेशन को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है. भेल ने सिंगापुर स्थित होराइज फ्यूल सेल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक लंबी अवधि का समझौता (MoU) किया है. यह समझौता खास तौर से हाइड्रोजन फ्यूल सेल पर आधारित रोलिंग स्टॉक (ट्रेनों) के विकास और तैनाती के लिए किया गया है.
5/7रोलिंग स्टॉक का मतलब रेलवे में इस्तेमाल होने वाली किसी भी गाड़ी से है, जिसमें ट्रेन के इंजन, कोच और वैगन शामिल होते हैं. हाइड्रोजन फ्यूल तनीक इन गाड़ियों को चलाने के लिए बिजली पैदा करती है, जिसमें हाइड्रोजन और ऑक्सीजन रे केमिकल प्रोसेस से एनर्जी बनती है और सह-उत्पाद के रूप में केवल पानी निकलता है. यह पारंपरिक डीजल इंजनों को एक पर्यावरण-अनुकूल विकल्प है.
6/7मंगलवार को शेयर में 0.76 फीसदी की गिरावट आई है और यह ₹215.05 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है. लास्ट सेशन में स्टॉक ₹216.70 पर बंद हुआ था. Maharatna PSU Stock का 52 वीक हाई 291 रुपए और 52 वीक लो 176 रुपए है. कंपनी का शेयर इस साल अब तक 8% तक टूट चुका है. पिछले 6 महीने में शेयर ने 9% रिटर्न दिया है. सालभर में 18% तक टूट चुका है.
7/7